Young talent seen in skill box-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्किल बॉक्स में दिखा यंग टेलेंट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 8:02 PM (IST)
स्किल बॉक्स में दिखा यंग टेलेंट
जयपुर। जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन में यंग टेलेंट कार्यक्रम स्किल बॉक्स का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने अपनी जबरदस्त परफोर्मेंस से पूरे माहौल को उल्लास के रंग में सराबोर कर दिया। इस दौरान एडमेड और टेलेन्ट शो में सोलो व ग्रुप डांस में जबरदस्त परफोर्मेंस ने जजेस को भी अचंभित कर दिया। जजेस के पैनल में पैनल लिस्ट फोर्टी वूमन विंग की वाइस प्रेसीडेंट डॉ. पूनम मदान, स्टार्ट अप मेंटर शैफाली सक्सेना, पब्लिक स्पीकर अंकित खंडेलवाल और आंत्रप्रेन्योर श्वेता मेहता मोदी ने परफोर्मेंसेस को जज किया। स्टूडेंट्स ने ब्लेक ब्यूटी क्रीम, सायलेंट स्नोर पिलो , ट्रांसफोरमेशन ड्रिंक लव डोज के जरिये एड मेड शो में अपनी क्रिएटिविटी दिखाई वहीं गरबा डांस, पंजाबी डांस आदि में अपना जमकर अपना हुनर दिखाया। स्टूडेंट्स ने बॉलीवुड गानों पर जबरदस्त ग्रुप परफोर्मेंसेस से शाम को अपने रंग मे रंग दिया। जबरदस्त हुटिंग के बीच बच्चों ने परफोर्म किया। फाउंडेशन के चेयरमैन परेश गुप्ता, डायरेक्टर पूजा गुप्ता एवं शिवी सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। परेश गुप्ता ने बताया कि स्टूडेंट्स में एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज को बेहतर करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement