young man kidnapped from Jotwara in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झोटवाड़ा से युवक का अपहरण, हडक़ंप मचा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 10:16 PM (IST)
झोटवाड़ा से युवक का अपहरण, हडक़ंप मचा
जयपुर। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कार सवार बदमाश एक युवक का अपहरण कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार सवार बदमाश व अपहृत युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि लेन-देन की आंशका के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सीकर निवासी अनिल अपने भाई के साथ शिवजी नगर झोटवाड़ा में किराये से रहकर प्राइवेज जॉब करता है। सुबह करीब 10 बजे कार सवार चार-पांच युवकों ने चौमूं तिराहे के पास उसे रोक लिया और मारपीट कर कार में पटककर अपने साथ ले गए। अनिल के भाई ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि आरजे-21-डीए -1929 नंबर की डिजायर कार में आए चार-पांच बदमाश उसके भाई अनिल का अपहरण कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन कार सवार बदमाशों व अपहृत अनिल का सुराग नहीं लगा। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया रुपयों के लेन-देन का मामला मान रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement