young couple murdered in thane, honour killing suspected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठाणे में दंपती की हत्या, ऑनर किलिंग!

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 3:40 PM (IST)
ठाणे में दंपती की हत्या, ऑनर किलिंग!
मुंबई। ठाणे शहर के शील डायघर परिसर में एक घर में एक दंपती की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला गर्भवती थी। हत्या के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है की उक्त मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। उक्त घर से दुर्गन्ध फैलने के बाद हत्या का पता चला। पुलिस के अनुसार विजयशंकर जगमोहन यादव (30) अपनी पत्नी प्रिया (22) के साथ डायघर स्थित पडले गाव में रहता था। दोनों के वहां पिछले डेढ वर्ष से रहने की बात बताई गई है। विजयशंकर एक निजी कंपनी में काम करता था। गुरूवार की सुबह पडोसियों ने घर से दुर्गन्ध फैलने की सूचना पुलिस को दी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement