मौके पर पहुंची डायघर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम में दोनों की हत्या किए जाने की बात
साफ हुई है। बताया गया है कि हत्यारों ने किसी तेज धारदार हथियार से दोनों
की हत्या की है।
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक दोनों का शव सडी-गली अवस्था में पाया
गया है। पुलिस को संदेह है कि उनकी तीन से चार दिन पहले हत्या की गई है।
छानबीन करने पर पुलिस को पता चला है कि मृतक महिला मुस्लिम थी और उसका
विवाह के पहले नाम सुफिया मंसूरी था। संदेह है की सुफिया मंसूरी और विजय
शंकर यादव के विवाह को लेकर घरवालों का विरोध हो और उसके चलते उनकी हत्या
की गई हो। हलाकि इस बारे में पुलिस अभी कुछ साफ नहीं कह पा रही है।
पुलिस को घर से यूपी का कोई पता मिला है और उसी आधार पर ठाणे क्राइम ब्रांच
पुलिस की दो टीमें वहां भेजी गई हैं। डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया है
कि मृतक के घरवालों से पूछताछ के बाद ही मामला साफ होगा और उनकी हत्या के
कारणों का पता चल सकेगा। डायघर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला
दर्ज कर लिया है।