young boy death in road accident in Nangada -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 17, 2025 11:15 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नंगडा में सडक हादसे में युवक की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:24 PM (IST)
नंगडा में सडक हादसे में युवक की मौत
ऊना। पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत फतेहपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नंगड़ा निवासी राजीव कुमार बीती रात मैहतपुर से अपने घर की तरफ स्कूटी एचपी-72ए-1920 से जा रहा था। फतेहपुर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल स्कूटी चालक को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ रैफर किया। श्री आनंदपुर साहिब के समीप घायल ने दम तोड दिया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement