Advertisement
ऊना के ब्रह्मोती में ब्रह्मा जी ने डाली थीं आहुतियां, बैसाखी पर स्नान करने से धुलते हैं पाप

ब्रह्माहुति मंदिर के सेवादार महेशगिरी ने आईएएनएस से कहा कि यह स्थान बहुत ही प्राचीन और पवित्र है। हर वर्ष बैसाखी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं, जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे मन से स्नान करते हैं, ब्रह्मा जी उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी स्थान पर भगवान ब्रह्मा ने भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं के साथ यज्ञ करके आहुतियां दी थीं। यही कारण है कि इस क्षेत्र को ब्रह्मोती नाम से जाना जाने लगा। यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव यहां शिवलिंग रूप में प्रतिष्ठित हुए और तभी से यह स्थान “छोटे हरिद्वार” के रूप में विख्यात हो गया। शास्त्रों में उल्लेख है कि ब्रह्माव्रत क्षेत्र के चार द्वारों में से पश्चिमी द्वार पर स्थित है ब्रह्मावती- यानी ब्रह्मोती। ऐसा भी माना जाता है कि यहीं पर सृष्टि की रचना के साथ धर्म, ज्ञान, तप और सदाचार की प्रेरणा दी गई थी।
इतिहासकार गणेश दत्त ने कहा, "पांडवों का अज्ञातवास इन्हीं पहाड़ियों में माना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, पांडवों ने यहां रात के समय स्वर्ग जाने के लिए पांच पौड़ियां (सीढ़ियां) बनानी शुरू की थीं, लेकिन एक बूढ़ी औरत के जाग जाने से वे केवल ढाई पौड़ियां ही बना सके। ये ढाई पौड़ियां आज भी ब्रह्मकुंड में देखी जा सकती हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


