Yogi Adityanath government to present maiden budget on 11 July-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

11 जुलाई को पेश होगा योगी सरकार का पहला बजट, किसानों को राहत की उम्मीद

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 12:03 PM (IST)
11 जुलाई को पेश होगा योगी सरकार का पहला बजट, किसानों को राहत की उम्मीद
लखनऊ। यूपी में प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। अब योगी आदित्यनाथ सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। ज्ञातव्य है कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह बजट सत्र 11 जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगा। योगी सरकार सत्र के पहले ही दिन 11 जुलाई को अपना पहला बजट प्रस्तुत करेगी। अनुमान जताया जा रहा है कि योगी सरकार का बजट 3.6 लाख करोड़ रुपये का होगा। बजट में लघु व सीमांत किसानों के ऋण माफ करने के लिए राशि भी शामिल होगी। सूत्रों के मुताबिक, दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में योगी सरकार उनके नाम से कई योजनाएं भी शुरू करना चाहती है। बजट सत्र में पंचायतीराज अधिनियम संशोधन समेत कई विधेयक भी लाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement