Yogi Adityanath attack on SP-BSP coalition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपा-बसपा की दोस्ती पर योगी का तंज, गठबंधन की निकल गई हवा

khaskhabar.com: शनिवार, 24 मार्च 2018 11:02 PM (IST)
सपा-बसपा की दोस्ती पर योगी का तंज, गठबंधन की निकल गई हवा
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यसभा चुनाव के परिणामों से काफी खुश नजर आ रहे हैं और सपा-बसपा की दोस्ती पर तंज कसना भी नहीं भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की हवा निकल गई। शनिवार को प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में तुलसी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाईं, वहीं सपा-बसपा पर भी बरसे। योगी ने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से लगा कि यहां पर अब सपा-बसपा गठबंधन की हवा निकल गई। उन्होंने कहा कि लगता है कि 93 की गेस्ट हाउस की घटना ताजा हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी तो केवल लेना जानती है, देना नहीं। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक वर्ष तथा केंद्र सरकार के पौने चार वर्ष के कार्यकाल में इतनी प्रगति हुई है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता के सहयोग से जनप्रिय सरकार चल रही है। प्रदेश में 15 वर्ष की जर्जर सडक़ों को हटाकर नई सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है।
योगी ने कहा कि आम जनता को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में प्रदेश में बड़े बड़े दंगे होते थे। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिना भेदभाव के सबका विकास है। इसी कड़ी में दो अप्रैल से ‘स्कूल चलो’ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement