yoga teacher suicide in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘गरीब न करे अमीर घराने में शादी’ लिखा और झूल गया फंदे से

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 5:04 PM (IST)
‘गरीब न करे अमीर घराने में शादी’ लिखा और झूल गया फंदे से
जयपुर। ‘एक गरीब को अमीर घराने में कभी शादी नहीं करनी चाहिए, वरना जीवन नरक बन जाता है। शादी से बाद से पत्नी और ससुराल वाले लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। अब मुझसे यह प्रताडऩा सही नहीं जाती, इसलिए मैं अपना जीवन समाप्त करने जा रहा हूं।’ यह सुसाइड नोट लिखकर एक योगा टीचर ने अपने योगा सेंटर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यहीं नहीं योगा टीचर ने मरने से पहले अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मोबाइल व सोशल साइट्स पर मैसेज कर भी आत्महत्या करने की जानकारी दी। इस जानकारी पर जब परिजन, दोस्त व रिश्तेदार उसके योगा सेंटर पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। मामला झोटवाड़ा थाना इलाके का है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। पुलिस के अनुसार भौम्या नगर जोशी मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर अपने योगा सेंटर में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व भेजे गए मैसेज के आधार पर परिजन व उसके रिश्तेदार वहां पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी झोटवाड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस को योगा सेंटर के बोर्ड पर दो पन्नों में लिखा सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने ससुराल वालों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस इस आधार पर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 2007 में हुई थी शादी
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े :टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement