‘गरीब न करे अमीर घराने में शादी’ लिखा और झूल गया फंदे से
khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 10:52 AM (IST)
जांच अधिकारी एसआई रमन सिंह ने बताया कि मृतक योगा सेंटर चलाता है।
मृतक ने सुसाइड से पूर्व अपने सभी परिचितों व रिश्तेदारों को सुसाइड की
जानकारी मैसेज व सोशल साइट पर दे दी थी। योगा सेंटर के बोर्ड पर मृतक का
लिखा हुआ दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में अमीर
घराने में शादी नहीं करने व ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी है।
मृतक की शादी 2007 में कांटा चौराहे के पास रहने वाली युवती से हुई थी। दो
दिन पूर्व मृतक की पत्नी ने उसके खिलाफ महिला थाना पश्चिम में मामला दर्ज
कराया था। इस बाबत उसे थाने में भी बुलाया गया था। थाने पर जाने से पूर्व
ही उसने आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी के साथ पारिवारिक न्यायालय में विवाद
भी चल रहा था। उनका 6 साल का एक बेटा भी है।
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकतयह भी पढ़े :नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...