Yash Siddh Mahila Mandal celebrated Womens Day and Fagotsav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यश सिद्ध महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस और फागोत्सव

khaskhabar.com: सोमवार, 17 मार्च 2025 3:31 PM (IST)
यश सिद्ध महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस और फागोत्सव
भीलवाड़ा। यश सिद्ध महिला मंडल द्वारा उत्साह एवं उल्लास के माहौल में महिला दिवस और फागोत्सव मनाया गया। मंडल की अध्यक्ष रेखा नानेचा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सभी के द्वारा एक साथ नवकार मंत्र बोलकर की गई। अंगूरबाला पीपाड़ा और बिंदु धुपिया ने मंगलाचरण किया। रेखा अभिलाषा पानगडिया व रितु नानेचा ने पारिवारिक जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर ये संदेश दिया कि एक नारी अपने परिवार को चलाने के लिए किस तरह से बेहतरीन अनुकरणीय भूमिका निभा सकती है। सुनीता डांगी ,मेघा भंसाली,मधु बिलवाड़िया ,रेखा नानेचा, सरोज रांका, दीपमाला खारीवाल ने बुजुर्गो को वृद्धाश्रम में भेजने पर नाटिका प्रस्तुत कर संदेश दिया कि हमे माता-पिता के उपकार को नहीं भूलना चाहिए जिन माता-पिता ने हमें पाल-पोसकर बड़ा किया उनकी हमें सेवा करनी चाहिए न की हमें उन्हें वृद्धाश्रम छोड़ना चाहिए। मन को छू लेने वाली इस नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया और कई बहनों की आंखों में आंसू आ गए। कार्यक्रम में नेहा बिलवाड़िया , सुनीता खारीवाल ,ममता रांका लाड बंब, प्रमिला चोरडिया, शिला सिंघवी, रोशनी बाफना, मंजू पगारिया , सपना तातेड, मधु खमेसरा सहित कई बहनों ने नारी शक्ति के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। हर्षा कोठारी ने चित्तौड़ की महारानी पद्मावती की भूमिका में सराहनीय प्रस्तुति दी। आयोजन में 8 लकी ड्रा निकाले गए और प्रस्तुति देने वाली प्रत्येक बहन को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। पायल सोनी और सुनीता डांगी ने फाग महोत्सव में कृष्ण राधा का रोलकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। करीब 70 बहनों की उपस्थिति के साथ के महिला दिवस का यह प्रोग्राम सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement