Advertisement
यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, इस वर्ष 8.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन

कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली रवाना हुई। खरसाली स्थित मुखीमठ में आगामी छह माह तक मां यमुना की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न होंगे। शीतकाल के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के बजाय खरसाली पहुंचकर मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरसाली को मां यमुना का शीतकालीन प्रवास स्थल माना जाता है।
इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 8,84,742 श्रद्धालुओं का पहुंचना चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ते आकर्षण और मां यमुना के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दुर्गम पर्वतीय मार्गों की चुनौतियों के बावजूद धाम पहुंचकर दर्शन किए। यात्रा के समापन के साथ ही यमुना घाटी में अब शीतकालीन प्रवास की धार्मिक परंपराएं शुरू हो गई हैं। छह माह बाद अगले यात्रा सीजन में कपाट खुलने पर एक बार फिर मां यमुना के जयकारों से यमुनोत्री धाम गुंजायमान होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


