Advertisement
यमुना जल समझौता : राजस्थान और हरियाणा के बीच ऐतिहासिक निर्णय, जल्द ही बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "शेखावाटी अंचल के किसानों को यमुना जल का जल्द लाभ मिलेगा। यह समझौता हमारी मेहनत और समन्वय का परिणाम है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमें खुशी है कि हरियाणा के अतिरिक्त पानी को राजस्थान को देने का यह कदम दोनों राज्यों के लिए सकारात्मक पहल है। यह जल समझौता एक नया अध्याय शुरू करेगा।"
मुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जल जीवन मिशन और नदियों को जोड़ने की दिशा में जो प्रयास किए जा रहे हैं, उससे पूरे देश में पानी की कमी का समस्या हल होगी।"
यमुना जल समझौते से शेखावाटी अंचल को न केवल जलवायु राहत मिलेगी, बल्कि किसानों के लिए सिचाई की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


