yagyopavit ceremony at the Mahanand temple in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महानंद मंदिर में हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 1:01 PM (IST)
महानंद मंदिर में हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
बीकानेर। श्रीरामसर रोड स्थित रामेश्वर नाथ महानंद महादेव मंदिर में पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य तथा पंडित दीनदयाल आचार्य के नेतृत्व में चार बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। आचार्य ने बताया कि बटुक शैलेन्द्र आचार्य, धनसुख व्यास, अभिषेक आचार्य और कुशालचंद व्यास का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इससे पहले पांच बटुकों का यज्ञोपवीत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वैदिक पद्धति से यज्ञोपवीत संस्कार के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भीखमचंद आचार्य, मेघराज आचार्य, रामनाथ आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, शिवकुमार आचार्य, रामरतन व्यास, राजकुमार व्यास, महेश पुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद थे। रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement