Wrestling competition begins with the Arena Pooja in solan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखाड़ा पूजन के साथ कुश्ती प्रतियोगिता आरम्भ

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 4:07 PM (IST)
अखाड़ा पूजन के साथ कुश्ती प्रतियोगिता आरम्भ
सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में गत दिवस अखाड़ा पूजन के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राकेश कंवर ने पारम्परिक पूजा-अर्चना के साथ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में हर साल की तरह इस साल भी हिमाचल सहित विभिन्न प्रान्तों के नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों के फाइनल मुकाबले रविवार की सांय आयोजित किए जाएंगे।
पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित मेले की शवान प्रदर्शनी में 33 श्वानों ने भाग लिया। सभी शवानों का विभाग द्वारा निःशुल्क टीकाकरण किया गया। प्रदर्शनी की सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे शवानों को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन सन्दीप नेगी द्वारा सम्मानित किया गया।
बड़ी नस्ल के शवानों में सुमित का शवान प्रथम, पंकज का शवान द्वितीय तथा योगेश का स्थान तृतीय स्थान पर रहा। मध्यम नस्ल के शवानों में सिमरन का शवान प्रथम, अक्षर का शवान द्वितीय तथा रेनू का शवान तृतीय रहा। छोटी नस्ल के शवानों में रीना का शवान प्रथम, कमल का शवान द्वितीय तथा सोहन लाल का शवान तृतीय रहा।
चैम्पियन शवान की ट्राफी सुमित के शवान को प्रदान की गई।
प्रदर्शनी में लेब्राडोर, जर्मन शैफर्ड, पिट बुल, पग, पोमोरेनियन, फ्रेंच मैस्टीफ, डशहाॅन्ड इत्यादि श्रेणियों के शवानों ने भाग लिया।
सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शवान को 500 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शवान को 300 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शवान को 200 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement