जयपुर। पितरों की आराधना का पर्व पितृ पक्ष शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। सुख-समृद्घि की कामना के साथ जलाशयों में उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाएगा। मान्यता है कि इन दिनों में पूर्वज धरती पर आते हैं। इस बार पित्र पक्ष 15 दिन के रहेंगे। पित्र पक्ष के दौरान गायए कौआ व कुत्तों को भोजन कराना चाहिए। नदी, तालाब एवं घरों पर पितरों की शांति के लिए तर्पण होगा। श्राद्घ पक्ष 15 दिनों तक चलेगा। 30 सितंबर को पितृमोक्षनी अमावस्या के साथ ही पितृपक्ष का समापन हो जाएगा।