World Water Day celebrated in Bhilwara Textile College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा टेक्सटाइल कॉलेज में मनाया विश्व जल दिवस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 7:45 PM (IST)
भीलवाड़ा टेक्सटाइल कॉलेज में मनाया विश्व जल दिवस
भीलवाड़ा । विश्व जल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भीलवाड़ा टेक्सटाइल काॅलेज मे किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण गोपाल भदादा ने बताया कि सम्मेलन में अपना संस्थान, राजस्थान के प्रांतीय सचिव विनोद मेलाना ने प्रतिभागियों को जल संकट एवं इससे बचने के लिये जल संरक्षण के महत्व को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया। भीलवाड़ा के पानी वाला के नाम से प्रसिद्ध केदार जागेटिया ने जल के आध्यात्मिक महत्व पर विचार व्यक्त किये। केंगन वाटर के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से स्वस्थ जल के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को कम्पनी के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने मानव स्वास्थ्य के लिये जागृत किया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश नारायण व्यास ने जल के मितव्यतापूर्ण उपयोग के लिये उनके द्वारा अपनाये जाने वाले उपायों के बारे में बताकर उनसे प्राप्त परिणामों से अवगत करवाया तथा उपस्थित जन समूह को इस दिशा मे अपना अपना सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भोजनावकाश के पश्चात इन्टेक संस्थान के सहयोग से विश्व शांति के लिये जल का महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समन्वयक मीनू मुंजाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अपना संस्थान के साधना मौलाना,राकेश तिवारी व अन्य पदाधिकारी, इन्टेक के गुमान सिंह पिपाड़ा, सीए दिलीप गोयल व अन्य उपस्थित थे। कार्य के संचालन में जयति, अविश, वासु, चेन्ना, सुमति, समीक्षा, विशाखा, कृष्ण का सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement