World Environment Day Awareness Program Organized by RUIDP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस रूडिप द्वारा जागरूकता कार्यकम का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जून 2025 10:27 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस रूडिप द्वारा जागरूकता कार्यकम का आयोजन
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सैक्टर 09 में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण पंवार ने प्लास्टिक के उपयोग के खतरे के प्रति सावधान करते हुए कहा कि प्लास्टिक से मानव सभ्यता खतरे में है । प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिये अपितु हमारे स्वास्थ्य के लिये भी बहुत बडा खतरा है। इससे कई प्रकार की बीमारियों मे बढोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिये ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली प्लास्टिक सिंगल यूज प्लास्टिक है अतः हमें इसका उपयोग बंद करते हुए जूट व कपडे के थैले काम में लेने चाहिए जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक को रोका जा सकता है। पंवार नें बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण इतना खतरनाक है कि इससे प्रकृति, भूमि, जलवायु परिवर्तन का संकट और जैव विविधता को नुकसान तथा कचरे की समस्या बढ जाती है। इको प्रेडली उत्पाद काम में लेने के साथ पर्यावरण सुधार हेतु अधिक से अधिक पेड लगाने हेतु प्रेरित किया । अधीक्षण अभियंता ने उपस्थित सहभागियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और इसके बजाय बाजार जाने के लिये कपडे के थेलों का उपयोग करने की शपथ दिलायी। अन्त में उपस्थित सहभागियों को जूट के थेले वितरित किये गये । जागरूकता कार्यक्रम कैप रूडिप एस.डी.ई. संतलाल सारण, धीरेन्द्र वैष्णव, संवेदक फर्म ईगल इन्फा लिमिटेड से जी.एम. विजय, परियोजना के तहत इंन्टरनशिप कर रही प्रशिक्षु छात्राओं के अलावा बडी संख्या मे स्थानिय महिलाओं ने सक्रिय भागिदारी निभाई ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement