Workshop organized under voter awareness campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 7:54 PM (IST)
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और बच्चों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करें और 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। वोट डालने के बाद उंगली पर नीली लकीर के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी सांझा करें ताकि दूसरे को भी प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1950 व सी विजिल एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement