Workshop organized in NIT, training given to ITI students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनआईटी में कार्यशाला आयोजित आईटीआई के स्टूडेंट्स को दी ट्रेनिंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023 5:37 PM (IST)
एनआईटी में कार्यशाला आयोजित आईटीआई के स्टूडेंट्स को दी ट्रेनिंग
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी की संस्थान में विद्युत विभाग द्वारा घरेलू उपकरणों की रिपेयर और मेंटेनेंस को लेकर 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीन एकेडमिक और मुख्य अतिथि डॉ राम नरेश शर्मा थे। इस कार्यक्रम में आईटीआई हमीरपुर के 30 स्टूडेंट को ट्रेनिंग के लिए शामिल किया गया है।प्रतिभागियों को अलग-अलग घरेलु उपकरणों ट्यूब, हीटर, मिक्सर ग्राइंडर, घरेलू वायरिंग, ट्रांसफार्मर का ज्ञान और निर्माण, सोलर पैनल, अर्थिंग आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी । इसके अलावा प्रतिभागियों को कंप्यूटर टूल्स जैसे ईमेल, वर्चुअल मीट, ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन आदि का भी ज्ञान दिया जाएगा। कुल 27 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस एसटीटीपी के माध्यम से, प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी और वे स्वरोजगार के अवसरों को लेने के लिए प्रेरित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement