Workers responsbility is aware to people of government policies says singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी-सिंह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 5:21 PM (IST)
सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी-सिंह
करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओएसडी अमरेन्द्र सिंह को श्रम एवं रोजगार तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभागों का दायित्व सौंपा है। विभागों का कार्यभार मिलने उपरांत पहली बार करनाल पहुंचे ओएसडी अमरेन्द्र सिंह का मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शुक्रवार स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ओएसडी की कार्यक्षमता को देखते हुए जो जिम्मेदारी दी है,उसका बेहतर निर्वाह करते हुए अमरेन्द्र सिंह और अच्छा काम कर पाएंगे। चूंकि जनसमस्याओं के समाधान का कार्य वे बखूबी कर रहे है। इसलिए जो अतिरिक्त दायित्व मिला है,उसके निर्वाह के लिए सभी कार्यकर्ता उनके साथ है। इस मौके पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है इसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वाह करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सेवा करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। हर मंगलवार और शुक्रवार को लोगों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान करने का कार्य भी सेवाभाव का कार्य है,जिसमें मैं पिछले लगभग दो साल से निरतंर लगा हुआ हूं।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement