Workers made aware of safety, hygiene and cleanliness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रमिकों को सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 8:42 PM (IST)
श्रमिकों को सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) के चतुर्थ चरण के अंतर्गत मंगलवार को जोधपुर में वर्षा जल निकासी ड्रेनेज परियोजना के तहत भैरव नाला निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में रूडिप कैप सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कार्यस्थल पर रखी जाने वाली सावधानियों तथा बचाव के उपयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों की अनुपालना कर अपने आप को सुरक्षा के दायरे में समायोजित करके कार्य करें।
उन्होंने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आस पास साफ सफाई रखें ताकि बीमारियों से होने वाले आर्थिक एवं शारीरिक नुकसानों से बचा जा सके। कार्यक्रम में संवेदक फर्म एस.एम.सी.सी. से सोशल आउटरीच टीम से सूनील गौड ने सहयोग प्रदान किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement