करौली। हिंडौन सिटी रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की ऊपर से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर अब्दुल खलील पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और यहां मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान 35 फीट की ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकीय अस्पताल में निर्माण कंपनी बह्मपुत्र के अधिकारियों और श्रमिकों की उपस्थिति में मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मजदूर के परिजनों को इसकी सूचना दी।