Worked for 40 years in Ajmer with fake marksheet: 8th marksheet turned out to be fake, name not found in school register-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर में फर्जी मार्कशीट से 40 साल तक चलाई नौकरी:8वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, स्कूल रजिस्टर में नहीं मिला नाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जून 2025 3:36 PM (IST)
अजमेर में फर्जी मार्कशीट से 40 साल तक चलाई नौकरी:8वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, स्कूल रजिस्टर में नहीं मिला नाम
अजमेर। जिले में एक महिला एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) द्वारा फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी पाने का मामला सामने आया है। सीएमएचओ के निर्देश पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजमेर ग्रामीण ने गेगल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जांच में पता चला कि उप स्वास्थ्य केंद्र हाशियावास में कार्यरत एएनएम आईरिस रोज ने 1981-82 सत्र की 8वीं की मार्कशीट लगाई थी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर खास के रिकॉर्ड में इस नाम की कोई छात्रा रजिस्टर्ड नहीं मिली। आरोपी ने न केवल 8वीं बल्कि 10वीं की भी फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल कर एएनएम का प्रशिक्षण लिया और नौकरी हासिल की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजमेर ग्रामीण डॉक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच पूर्व ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप की ओर से जांच की गई थी। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें भेजा था। इसके बाद उनकी रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में अनुसंधान पुलिस की ओर से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement