Advertisement
नए ज़िलों सहित सम्पूर्ण राज्य में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रतिबद्धत्ता के साथ होगा कार्य - शिखर अग्रवाल

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन द्वारा जारी आदेशानुसार अलवर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत अब अलवर सहित कोटपूतली एवं बहरोड़ शामिल होगा, बालोतरा के अंतर्गत बालोतरा एवं बाड़मेर, बांसवाड़ा के अंतर्गत बांसवाड़ा एवं डूँगरपुर, भरतपुर के अंतर्गत भरतपुर,धौलपुर एवं डीग, बीकानेर के अंतर्गत अनूपगढ़ एवं बीकानेर, भीलवाड़ा के अंतगर्त भीलवाड़ा एवं शाहपुरा,भिवाड़ी के अंतर्गत खैरथल एवं तिजारा, बूंदी के अंतर्गत बूंदी एवं टोंक, चित्तौडग़ढ़ के अंतर्गत चित्तौडग़ढ़ एवं प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ के अंतर्गत हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर, जयपुर उत्तर में आमेर, आंधी, चोमू,जमवा रामगढ,जालसू, जोबनेर, कालवाड़, किशनगढ़ रेनवाल, फुलेरा(मुख्यालय सांभर),रामपुरा दाबडी एवं जयपुर ग्रामीण की शाहपुरा तहसील एवं जयपुर ज़िले के अजमेर रोड, एम आई रोड, आगरा रोड के उत्तर का क्षेत्र शामिल होगा।
वही जयपुर दक्षिण क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत बस्सी, चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, जयपुर ग्रामीण जिले की तहसील सांगानेर और तुंगा, जयपुर ज़िले का अजमेर रोड, एम आई रोड, आगरा रोड, दौसा और दूदू ज़िले के दक्षिण क्षेत्र शामिल होगा, वही जैसलमेर के अंतर्गत जैसलमेर, झालावाड़ के अंतर्गत झालावाड़ एवं बारां, झुंझुनू के अंतर्गत चूरू एवं झुंझुनू ,जोधपुर अंतर्गत जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण एवं फलौदी,किशनगढ़ के अंतर्गत अजमेर,व्यावर एवं केकड़ी, कोटा के अंतर्गत कोटा , नागौर के अंतर्गत नागौर,डीडवाना व कुचामन,पाली के अंतर्गत पाली, राजसमंद के अंतर्गत राजसमंद, सीकर के अंतर्गत सीकर एवं नीमा का थाना, सिरोही के अंतर्गत जालोर,सिरोही एवं सांचोर, सवाई माधोपुर के अंतर्गत गंगापुर सिटी, करौली,सवाई माधोपुर व उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय में उदयपुर एवं सलूम्बर को शामिल किया गया है।
उल्लेखीनय है कि वर्तमान में राज्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के 25 क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित है, जिनके क्षेत्राधिकार में विस्तार कर अब नए ज़िलों सहित सम्पूर्ण राज्य में प्रदूषण निंयत्रण पर सतत निगरानी रख कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


