कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के अंतर्गत देवीगंज बाज़ार स्थित भारतीय
स्टेट बैंक की शाखा में कतार में लगी महिलाओ का पैसा न मिलने पर आज आक्रोश फूट पड़ा
और उन्होने चक्का जाम करने का प्रयास किया। इस मौके पर मौज़ूद एसआई भोला मिश्रा ने
आक्रोशित महिलाओं को समझाकर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। लोगों का आरोप है
कि बैंककर्मी अपनों को लाभ पहुंचा रहे है और लाइन में लगे लोगों को पैसा नहीं दे
रहे हैं। इसी तरह भरवारी, मंझनपुर , चायल व मनौरी में भी लोगो को
बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों में बैंक कर्मियों के प्रति आक्रोश
व्याप्त है।
टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान