प्रतापगढ़ । डायन बता कर एक बुज़ुर्ग महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
। मामला अरनोद थाना क्षेत्र के भाणजी खेड़ा का है। शनिवार देर शाम एक बुज़ुर्ग महिला को डायन बता कर पीटा गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुचाया गया था। बुज़ुर्ग महिला समसु बाई के बेटे बंशीलाल मीणा ने पुलिस को बताया कि घर में बैठी उसकी बुज़ुर्ग मां समसुबाई को एक महिला समेत तीन लोग घसीट कर बाहर ले आए. इसके बाद लाठी से उसे पीटा गया था।