Woman died from dengue, 40 new patients admitted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेंगू से महिला की मौत, 40नये मरीज भर्ती

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 4:10 PM (IST)
डेंगू से महिला की मौत, 40नये मरीज भर्ती
कानपुर । बदलते मौसम के बाद भी डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। डेंगू से बीमार महिला की जहां अस्पताल में मौत हो गई तो वहीं 40 नये मरीज भर्ती किए गये है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल में अतिरिक्त बेड बढ़ाये गये है। शिवराजपुर गांव की रहने वाले किसान विन्ध्यासिंह ने बताया कि पत्नी शालिनी (43) एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित चल रही थी। शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर घरवालें उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हैलट अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की जांच रिपोर्ट देरशाम मेडिकल कालेज से आ गई है। माईक्रोबायोलॉजी के डाक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक 40 मरीजों को डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के चलते हैलट, उर्सला के अस्पतालों में बेड बढ़ाने की आदेश सीएमओ ने दिए है। उनका डाक्टरों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि मरीज को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। डाक्टर उन्हे समय-समय पर देखने आये और स्टाफ नर्सें उन्हे दवा दे। ताकि मरीज स्वास्थ्य होकर इस अस्पताल से अपने घर जाये। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement