Woman died in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 7:31 PM (IST)
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
आजमगढ़। अनियंत्रित रोडवेज बस ने एक महिला को रौंद दिया। ऐसे में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद बस चालक बस लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। बचाव के लिए बस चालक ऐसे जगह बस लेकर घुस गया जहां आगे जाने का रास्ता नहीं था। ऐसे में वह बस से कूदकर फरार हो गया। तब तक पीछा करते लोग वहां पहुंच गये। गुस्साये उन लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया। कई घंटे तक बस धूं-धूं कर जलती रही। टायर व टंकी के फटने से तेज आवाजें हो रही थी। इन आवाजों की वजह से तमाम लोग दहशत में आ गये। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दवा लेकर लौटते समय अतरौलिया कस्बे में रोडवेज बस ने यात्री उतारते समय एक महिला को धक्का मार दिया। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भेराजपुर निवासिनी 54 वर्षीया शारदा देवी पत्नी सहदेव राम शनिवार की सुबह घर से दवा लेने अतरौलिया आयी थी। अपराह्न करीब तीन बजे वह दवा लेकर घर लौट रही थी। अतरौलिया कस्बे में रोडवेज बस ने यात्री उतारते समय धक्का मार दिया जिससे शारदा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को आग के हवाले कर दिया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement