धावकों को स्थानीय सांसद और मैराथन के संरक्षक हरिओम सिंह राठौड़, रोयोन के
अध्यक्ष डां अमीद मुराद, पद्मश्री श्रीराम सिंह, लिंबा राम, ओलंपियन सपना
पूनिया, ओलंपियन तीरंदाज धूलचंड डामोर, सपना के कोच अनिल पूनयिा, पद्मश्री
मोहनलाल प्रजापति, खमनौर पंचाय समिति की प्रधान शोभा पुरोहित ने झंडी
दिखाई। हाफ मैराथन रक्त तलाई, शाही बाग व चेतक समाधि के बीच हुई। मैराथन
में बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, चेन्नई, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली व
हरियाणा के अलावा सेना, राजस्थान पुलिस, स्थानीय स्कूलों के छात्र व
राजस्थान के दूसरे जिलों के धावकों ने हिस्सा लिया। रन टू ब्रीथ सीरीज की
अगली हाफ मैराथन दिसंबर में गाजियाबाद में होगी। हाफ मैराथन में उल्टा
दौडऩे वाले चित्तौडग़ढ़ के श्यामदास बैरागी ने भी हिस्सा लिया।