पंचकूला। ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर 5 अक्टूबर 2016 बुधवार को पूरे देशभर के कॉलेज-यूनिवर्सिटी शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे। इसमें सरकारी और निजी कॉलेजों के शिक्षक भी शामिल हैं। इसे लेकर पंचकूला में शिक्षकों ने हड़ताल पर रहने की घोषणा करते हुए कहा कि सेक्टर 1 कॉलेज से सभी सरकारी काॅलेजों के शिक्षक एकजुट होकर उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचेंगे। सेक्टर एक महाविद्यालय में सुबह साढ़े दस बजे सभी शिक्षक सामूहिक छुट्टी लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।