श्रींगगानगर। तम्बाकू उत्पाद के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। विभाग ने अब तक व्यापारियों और आमजन से समझाइश के प्रयास किए थे। जिसके बाद विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए सिगरेट एवं अन्य उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति व वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं के तहत इन पर कार्रवाई करेगा। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि इससे पूर्व भी लगातार कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन पिछले तीन महीने में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और बैठकों के माध्यम से व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधकों को अधिनियम के बारे में अवगत करवाया गया।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें