Will running special trains for Urs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उर्स के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 10:11 AM (IST)
उर्स के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
अजमेर। रेलवे प्रशासन अजमेर के सालाना उर्स में इस बार पहले से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है। इसी के साथ रेलवे कोशिश कर रहा है कि उर्स की खास रस्मों के समय राजस्थान के मुस्लिम बाहुल्य शहरों से भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके। ख्वाजा साहब के 805वें सालाना उर्स को लेकर अजमेर डीआरएम पुनीत चावला ने महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में दरगाह कमेटी के नुमाइंदों के साथ ही उन सभी रेलवे जोन के अधिकारी मौजूद रहे, जहां से उर्स के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। चावला के अनुसार यह तैयारी बैठक थी, जिस में ट्रेनों की संख्या के साथ ही उनके टाइमिंग पर भी चर्चा की गई। इसी के साथ यह भी तय किया गया कि कुछ ट्रेनों का संचालन सेटेलाईट स्टेशन मदार और दौराई स्टेशन से भी किया जाए। डीआरएम के अनुसार फिलहाल स्पेशल ट्रेनों की संख्या को निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन बहुत जल्द ही यात्रीभार का आंकलन करने के बाद यह संख्या निर्धारित कर ली जाएगी। ट्रेनों के सही समय की जानकारी के लिए शहर के कई हिस्सों में होर्डिंग लगाए जाएंगे।

[@ यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement