will now be teaching and examinations in High tech surveillance -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब हाईटेक निगरानी में होगी पढ़ाई और परीक्षा

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 09:33 AM (IST)
अब हाईटेक निगरानी में होगी पढ़ाई और परीक्षा
जयपुर। नकल और रिसर्च से जुड़े कार्यों पर निगरानी के लिए अब जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी ने कमर कस ली है। यूनिवर्सिटी में तीसरी आंख से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए परीक्षा कक्षों और क्लासरूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन पर निगरानी रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। नकल या कोई भी गड़बड़ी मिलने पर शिक्षक से लेकर विद्यार्थी तक की जिम्मेदारी फुटेज के माध्यम से तय की जाएगी और कार्रवाई होगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन क्विक रेस्पॉन्स टीम का भी गठन करने जा रहा है। कुलपति प्रो. विनोद शास्त्री ने बताया कि नकल और क्लासेज की प्रभावी निगरानी के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। रिसर्च से जुड़े कामों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। कुछ कमरों के अंदर-बाहर कैमरे लग चुके हैं। शिक्षक कैसे पढ़ा रहे हैं और विद्यार्थी कितनी रुचि ले रहे हैं, इसकी निगरानी और समीक्षा होगी। समय-समय पर कमियां दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कुलपति का कहना है कि नकल पर लगाम लगी है। इसलिए ज्यादा छात्र फेल हुए, लेकिन संस्कृत शिक्षा की गुणवत्ता सुधरी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement