Will every job possible said State hygiene Brand Ambassador kk Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इच्छा शक्ति से हर काम संभव : के.के.गुप्ता

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 7:18 PM (IST)
इच्छा शक्ति से हर काम संभव :  के.के.गुप्ता
प्रतापगढ़। निकाय क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में स्वच्छता को गति देने एवं खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए एक कार्यशाला का आयोजन राज्य ब्रांड एम्बेसेडर के.के.गुप्ता की अध्यक्षता में प्रतापगढ़ उपसभापति डॉ विद्या राठौड़ की उपस्थित में आयोजित की गई। स्वच्छता अभियान के राज्य एम्बेसेडर एवं नगर परिषद डूंगरपुर के सभापति ने कहा कि स्वच्छता अभियान हमारे प्रधानमंत्री का सपना है और सपना जो पूरा होता नजर आ रहा है। राजस्थान के सभी जिले भी इस सपने को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है,सभी पक्षाें को सकल्पबद्ध होकर कार्य करने की आवष्यकता है। तो ये सपना सच होने में अधिक देर नहीं है, डूंगरपुर नगर परिषद को राज्य की पहली ओडीएफ नगर परिषद बनाने के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यो में समयबद्धता, पारदर्शिता के साथ पहल करनी होगी। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, शिकायत हेतु नियत्रंण कक्ष की स्थापना, पॉलीथिन की रोकथाम एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के बारे में नगर निकाय क्षेत्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मूर्तरूप देने का सुझाव दिया। शहर में आवारा पशुओं की रोकथाम के साथ साथ गायों की देखभाल के लिए गौशाला में जनसहयोग से गायों को भोजन एवं पानी की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया।
शहरी क्षेत्रों को खुले में शौचमुक्त किये जाने के लिए उन्होंने प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण के साथ साथ सार्वजनिक क्षेत्र में शौचालय निर्माण व आमजन की मानसिकता के परिवर्तन के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही।
स्थानीय निकायों के सहयोग से प्रत्येक घर में प्लास्टिक मुक्त केरी बेग की उपलब्धता कराने एवं कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग के लिए फीडबेक सिस्टम लागू किया जाये। उन्होंने कचरा पोईन्टों को खुले में रखने के बजाय चार दिवारी अथवा तार फेसिग से कवर्ड करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि छोटी -छोटी कमियों पर समय पर ठीक कराया जाये, शहरों को स्वच्छ व सुन्दर के साथ हरा भरा बनाने रखने हेतु पौधारोपण पर भी निकायो द्वारा कार्य योजना बनाई जाये।

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement