Wikipedia kills free mobile program for developing countries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकीपीडिया ने विकासशील देशों के लिए बंद किया मुफ्त मोबाइल कार्यक्रम

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 11:21 PM (IST)
विकीपीडिया ने विकासशील देशों के लिए बंद किया मुफ्त मोबाइल कार्यक्रम
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका और यूरोप के बाहर विकीपीडिया को लेकर कम जागरूकता का हवाला देते हुए विकीमीडिया फाउंडेशन (डब्ल्यूएमएफ) ने घोषणा की है कि वह विकासशील देशों में अपनी ‘विकीपीडिया जीरो’ कार्यक्रम को बंद कर रहा है, जिसके तहत मोबाइल फोन पर विकीपीडिया की सेवा मुफ्त मुहैया कराई जाती है। फाउंडेशन के मुताबिक, साल 2016 से ही इस सेवा के लेने वालों की संख्या में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। फाउंडेशन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘इसका कारण मोबाइल डेटा की लागत में आई कमी तथा मोबाइल उद्योग में तेजी से जारी गतिशीलता है।’’ फाउंडेशन ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के लिए नए कैरियर के साथ आगे भागीदारी नहीं करेगी तथा ‘विकीपीडिया जीरो’ कार्यक्रम साल 2018 में बंद कर दिया जाएगा। इस सेवा की शुरुआत 2012 में की गई थी। इसके तह म्यांमार और नेपाल समेत कई विकासशील देशों में इस सेवा की शुरुआत की थी और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसकी पहुंच प्रदान की थी। इस दौरान, संगठन ने कहा है कि वह विकासशील दुनिया के लोगों की सेवा के लिए नई संभावनाओं की तलाश में जुटी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement