khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 2:40 PM (IST)
कोटा। कुन्हाड़ी थाना इलाके में पत् नी की गला रेत कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पति इस बात से नाराज था कि पत् नी उसकी बातों को अनसुना कर देती थी। दरअसल दो दिन पहले बरडा बस्ती के एक मकान में खून से लथपथ महिला का शव मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका तमन्ना की शादी सुल्तानपुर निवासी यूनूस से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगडा होता रहता था। रविवार की रात को पति-पत्नी बरडा बस्ती स्थित अपने मकान में खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान आरोपी यूनूस के दिमाग में पत् नी की ओर से उसकी बातें अनसुना करने का ख्याल आया। जिसके बाद रात को गहरी नींद में सो रही पत्नी का उसने गला रेतकर हत्या कर दी और अपनी दो साल की बच्ची को लेकर सुल्तानुपर चला गया। मृतका के पिता की रिर्पोट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।