Wife killed her husband and buried him in the field in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी ने ही पति का किया मर्डर...नाबालिग बच्चों की मदद से लाश को कैसे ठिकाने लगाया...पढ़िए

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 12:53 PM (IST)
पत्नी ने ही पति का किया मर्डर...नाबालिग बच्चों की मदद से लाश को कैसे ठिकाने लगाया...पढ़िए
उदयपुर। जिले के परसाद क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति का कुल्हाड़ी से वार कर मर्डर कर दिया। फिर बच्चों के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगा दिया। घटना के एक महीने के बाद इस बात का पता चलो तो खेत में पति की लाश मिली। पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जावरमाइंस थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने बताया कि परसाद क्षेत्र के खरबर ए फलां गांव का रूपलाल (49) मीणा पिछले एक महीने से लापता था। उसके भाई हरीश मीणा ने उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रूपलाल के घर के बीस फीट दूर खेत की पाल के पास तेज बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत की थी। छजिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि खेत की पाली के पत्थरों के नीचे किसी मनुष्य की खोपड़ी और कंकाल की हड्डियां बरामद हुई। जैसे ही नर कंकाल बाहर निकाला गया तो रूपलाल की पत्नी शारदा भाग निकली। इससे उस पर शक गहरायया तथा उसकी तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरूआत में उसने जानकारी से इंकार कर दिया लेकिन जब कड़ाई बरती तो उसने कबूल कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने यह नहीं बताया कि यह वारदात किस दिन की थी। मृतक के भाई हरीश ने बताया कि पांच दिसम्बर को उसने अपने भाई को अंतिम बार देखा था। बीस पच्चीस दिन तक उसकी तलाश जारी रखने के बाद उसने एक जनवरी 23 को उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया था।
पति द्वारा शराब पीकर झगड़ा करने से परेशान थी
आरोपित पत्नी शारदा ने बताया कि वह अपने पति के रोजाना शराब पीकर आने के बाद झगड़ा तथा मारपीट करने से परेशान थी। घटना वाले दिन भी रूपलाल जमकर शराब पीकर आया था और आते ही विवाद करने लगा था। इस पर उसने आवेश में आकर अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौत हो गई। बाद में उसने अपने पति की लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने दोनों नाबालिग बेटों की मदद ली और पास ही खेत की पाल पर रात में खड्डा खोद कर शव दफना दिया, ताकि किसी को पता ना चले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement