Wife fires herself and death after clash with husband in banda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति से झगड़ा कर पत्नी ने खुद को आग लगाई, मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2017 5:31 PM (IST)
पति से झगड़ा कर पत्नी ने खुद को आग लगाई, मौत
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने खुद पर मिट्टी तेल डाल कर आत्मदाह कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली शहर क्षेत्र के मवई गांव निवासी कमला(30) की रविवार देर रात किसी बात को लेकर अपने पति चंद्रपाल से विवाद हो गया। झगड़े के बाद गुस्साई कमला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।आग की लपटों की चेपट में आने से उसका पड़ोसी शिवबरन का मकान जल गया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घर जलकर खाक हो चुके थे।लोगों ने कमला को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement