Advertisement
भाजपा, आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर कार्यवाही से क्यों बच रही है !

स्वतंत्र सिंह भले ही कुलदीप सिंह सेंगर को निलंबित किए जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ने इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की थी।
इस घटना के बाद प्रदेश में सिसायत और गर्मा गई है, सभी विपक्षी दल इस घटना के बहाने प्रदेश सरकार को घेरने में लगे है। पीड़ित परिवार इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बता रही है। यूपी सरकार ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।
गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासन के ऊपर कोई फैसला नहीं किया है। जबकि कांग्रेस व अन्य दलों के साथ भाजपा के अंदर से भी सेंगर पर कार्यवाही की आवाज उठने लगी है। जहाँ भाजपा अपने को ‘पार्टी विथ डिफ़्रेंस’ कहती है। वहीं प्रदेश में 403 सीटों वाली विधान सभा में अकेले बीजेपी के 312 विधायक है। इस प्रचंड बहुमत के बावजूद भाजपा एक विधायक को पार्टी से निकालने से क्यो घबरा रही है, सभी ये प्रश्न पूँछ रहे है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर समिट के द्वारा प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था के बल पर निवेश लाने की बात करते है वहीं इस प्रकार की घटना बीजीपी और प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करती है। जानकारों के मुताबिक शायद क्षत्रिय वोट बैंक की नाराजगी के चलते पार्टी आरोपी विधायक पर कार्यवाही से बच रही है। हालांकि इस महीने बीजेपी के केन्द्रीय नेत्रत्व ने असलहों और शराब के साथ एक विडियो में नजर आए उत्तराखंड के बीजेपी विधायक प्रणव चैंपियन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन सेंगर पर कार्यवाही में देरी सभी को हैरान कर रही है। शायद इसका कारण ये है कि सेंगर के दबंग विधायक होने के साथ प्रदेश की राजनीति में उनके बिरादरी के दबंग विधायकों व मंत्रियों से अच्छे रिश्तो का होना हैं। भाजपा के लिए सेंगर अब गले की फांस बनते नजर आ रहे है। भाजपा को अब जल्द ही पार्टी में सेंगर की सदस्यता को लेकर कोई फैसला करना होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


