Advertisement
राजस्थान में आखिर किसकी बन रही सरकार…यहां समझिए

उदयपुर के कुछ मीडिया कर्मियों ने खुलकर इस बात का विरोध किया है और कहाकि वे अपनी रिपोर्टिंग में कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी घटना का जिक्र ही नहीं करेंगे और न ही इस पर सवाल पूछेंगे। द लल्लन टॉप के पत्रकार से लेकर कुछ अन्य प्रमुख पत्रकारों ने अपने बयान में कहा है कि हमें बीजेपी जीतती हुई तो दिखाई दे रही है, लेकिन कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हारते हुए नहीं दिख रहे हैं। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि बागी और निर्दलीय की भी अहम भूमिका रहने वाली है। हनुमान बेनीवाल की पार्टी, बाप और बीटीपी के प्रत्याशी जीतते हैं तो रंग अलग हो सकता है।
दूसरी ओर कांग्रेस और बीजेपी के बड़े दिग्गज भी कांटे की टक्कर में फंसे हुए हैं। इसमें तारानगर से राजेंद्र राठौड़, आमेर से सतीश पूनिया, झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर से दिया कुमारी, मालवीय नगर में कालीचरण सर्राफ, अजमेर से वासुदेव देवनानी, तिजारा से बाबा बालकनाथ, सवाई माधोपुर में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, इसी तरह कांग्रेस में नाथद्वारा से डॉ. सीपी जोशी, बागीदौरा से महेंद्रजीत सिंह मालवीया, लक्ष्मणगढ़ से प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कोटा उत्तर में शांति धारीवाल, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, लालसोट में परसादी लाल मीणा, सिकराय में ममता भूपेश को भी बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की वजह से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


