उदयपुर। चेन्नई के अरिग्नर अन्ना जूलोजिकल पार्क की शान कहे जाने वाला सफ़ेद बाघ रामा अब सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क के यहां आने वाले पर्यटकों के लिए डिस्प्ले क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र होगा। चेन्नई से लम्बा सफर तय करने के बाद आखिर सफेद बाघ उदयपुर लाया गया है। फि़लहाल तो रामा को यहां के पानी में चेन्नई से लाये गए पानी को मिलाकर उसे वातवरण के अनुसार ढालने की कोशिश जा रही है। टीम का नेतृत्व करने वाले डॉ. हिमांशु व्यास ने बताया की बाघ को तीन सप्ताह तक पिंजरे में रखा जाएगा, उसके बाद डिस्प्ले क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, जहां आमजन इसे देख सकेंगे।