When the baby began to sink one by one Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जब बच्चे एक एक कर डूबने लगे....

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 2:15 PM (IST)
जब बच्चे एक एक कर डूबने लगे....
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पाण्डु नदी में तीन बच्चों के डूब जाने से क्षेत्र में कोहराम मच गया । क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी जिस पर तत्काल पुलिस ने पहुँच कर गोताखोरो की टीम बुलाकर बच्चो की तलाश कराई । कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बच्चों के शवो को नदी से बाहर निकाला । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम को भेज दिए। कानपुर के पनकी पड़ाव में रहने वाले चार बच्चे, जिनकी उम्र 12 से 13 साल थी, क्षेत्र की पाण्डु नदी में दोपहर नहाने गए थे । नहाते समय एक बच्चा डूबने लगा तो बाकी तीनों उसको बचाने में जुट गए । नदी के बहाव में तीन बच्चे डूब गए और एक बच्चा बच गया । पहले तो उस बच्चे ने कुछ नहीं बताया फिर काफी देर बाद जब परिजनों को घटना बताई तो हड़कंप मच गया । परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चो के शवो को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement