khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 2:27 PM (IST)
गोरखपुर वन प्रभाग के अंदर वाले बाकी रेंज के मिठौरा बन चौकी इलाके में माँ के साथ शौच को निकली एक 16 साल बालिका से रेप के आरोप में डिप्टी रेंजर अमर नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह वन क्षेत्र महाराजगंज जनपद के कोतवाली थाना में पड़ता है। उसी गांव के चार लोगों के खिलाफ डिप्टी रेंजर की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित मारपीट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था।
डिप्टी रेंजर के मुताबिक उनके खिलाफ वन माफियाओं के इशारे पर मुकदमा हुआ है।फिलहाल डिप्टी रेंजर के खिलाफ मामला दर्ज होने और आनन् फानन में उन्हें गिरफ्तार किए जाने को लेकर वन क्षेत्र में तरह की चर्चायें हो रही हैं।आपको बता दें कि ये पूरा वन क्षेत्र अवैध कटान को लेकर कुख्यात है।