कानपुर। मुम्बई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य
तिलक ट्रेन के स्लीपर कोच के पहिए का बोल्ट कानपुर सेंट्रल के पास खुल गया। चालक
ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी,
जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे अधिकारी व
इंजीनियरों की टीम मौके पर जाकर बोल्ट लगाया। इस दौरान ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही।
बीते माह 20
नवम्बर को पुखरायां के पास हुए इंदौर पटना एक्सप्रेस हादसे के
बावजूद रेलवे विभाग सबक नहीं ले रहा है। बुधवार को मुम्बई से चलकर गोरखपुर जा रही
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की स्लीपर कोच एस-5
के पहिये के बोल्ट खुलकर गिर गए। ट्रेन पांच किलोमीटर तक बिना
बोल्ट के ऐसे ही ट्रैक पर दौड़ी। सेंट्रल स्टेशन से कुछ दूरी पर चालक को इसकी
जानकारी हुई तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक, आलाधिकारियों को
मामले की जानकारी दी।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी