Advertisement
रामगोपाल का शिवपाल को खुला चैलेंज : सपा के झगड़े में अब तक क्या हुआ, Pics...

सीएम हाउस में दोपहर में विधायकों की बैठक बुलाई गई जिसमें डेढ़ सौ से अधिक विधायक पहुंचे,सीएम ने विधायकों का स्वागत किया और कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र में जाईए और दीवाली मनाईए। उन्होंने विधायकों से रथयात्रा की तैयारी करने को भी कहा।इसके पहले समाजवादी पार्टी के लिए आज काला दिन रहा। कल रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने और शिवपाल समेत चार मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद आज सुबह से फिर पार्टी का महासंग्राम चलता रहा। सुबह मुलायम सिंह यादव ने बैठक बुलाई जिसमें अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों पहुंचे। भीतर फिर दोनों की भिड़ंत हो गई। यही नहीं अंदर नेता लड़ रहे थे और बाहर पार्टी कार्यकर्ता। इस बीच सुबह रामगोपाल यादव के बेटे ने चिट्ठी लिखकर हमला कर दिया और संगीन आरोप लगा डाले। मुलायम ने जब बैठक में कहा कि अखिलेश यादव अकेले चुनाव नहीं जीत सकते। शिवपाल को वो नहीं छोड़ सकते और न ही अमर सिंह को, तो अखिलेश की बाजी पलटती नजर आई। अखिलेश के आंखों में आंसू आ गए तो बाहर कार्यकर्ता भी रोने लगे।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



