Advertisement
बजट से विभिन्न सेक्टरों की क्या हैं उम्मीदें!

एडिलवीस सिक्युरिटीज लि. के प्रमुख (फोरेक्स और रेट्स) सजल गुप्ता ने कहा, "बजट में राजकोषीय घाटा पर दवाब पड़ने की उम्मीद है, जो कि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के 3.3 फीसदी लक्ष्य से 0.2 फीसदी से लेकर 3.5 फीसदी तक चूक सकती है। जीएसटी संग्रह में बड़े पैमाने पर गिरावट के कारण शेयर बाजार में पहले से ही गिरावट का दौर जारी है। क्योंकि संभावना है कि चुनावों को देखते हुए सरकार योजनाओं पर अधिक खर्च करेगी और राजकोषीय घाटे की परवाह नहीं करेगी। हालांकि आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अगर प्रमुख ब्याज दरों में कटौती करता है, तो इससे बाजार को सहारा मिल सकता है।"
माना जा रहा है कि गोयल विभिन्न श्रेणियों को छूट और राहत प्रदान कर इस बार लेखानुदान की परंपरा तोड़कर पूर्ण बजट पेश करेंगे।
--आईएएनएस
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



