What are the expectations of different sectors from the budget!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट से विभिन्न सेक्टरों की क्या हैं उम्मीदें!

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 10:52 PM (IST)
बजट से विभिन्न सेक्टरों की क्या हैं उम्मीदें!
नई दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे। इस बजट से विभिन्न सेक्टरों की अपनी-अपनी उम्मीदें हैं। पॉलिसीबाजार डॉट कॉम समूह के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशीश दहिया ने कहा, "बजट में आयकर अधिनियम (80सी के अतिरिक्त) के अंतर्गत एक अलग सेक्शन की शुरुआत की उम्मीद है, जो प्योर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर टैक्स राहत दे और प्योर प्रोटेक्शन प्लान पर जीएसटी में छूट प्रदान करे।" उन्होंने कहा, "किसी भी प्रकार के प्योर रिस्क इंश्योरेंस -टर्म लाइफ, हेल्थ, होम आदि की खरीदारी से उपभोक्ता को अचानक आने वाले जोखिम से सुरक्षा मिलती है और उनके लिए कुल आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसी खरीदारियों पर जीएसटी घटाकर शून्य किया जाना चाहिए। इससे ग्राहकों के लिए इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स अधिक अनुकूल और आकर्षक बनेंगे और अधिक से अधिक लोग इंश्योरेंस खरीद सकेंगे।" तेल एवं ऊर्जा क्षेत्र की ओर से बायोडी एनर्जी (इंडिया) प्रा. लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवा विग ने कहा, "बायोफ्यूल इंडस्ट्री की अच्छी वृद्धि और असीम संभावना को देखते हुए इसमें निवेश पर जोर दिया जाए। इस प्रकार की इकाइयों के अवसंरचना के विकास के लिए अलग से विशेष फंड बनाए जाएं। बायोफ्यूल/बायोडीजल संयंत्र लगाने के लिए आवश्यक मशीनों के आयात पर शुल्क शून्य कर दिया जाए। बायोफ्यूल/बायोडीजल संबंधी सभी उत्पादों पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की न्यूनतम दर 5 फीसदी लागू किया जाए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement