जयपुुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली की ओर से डिजीटल पेमेंट पर दी गई छूट की घोषणा का स्वागत किया हैं। परनामी ने कहा कि डिजीटल ट्रांजेक्शन पर जोर दिया जा रहा है और सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लेन देन डिजीटल हो। बैंक भी प्रयास कर रही है कि क्रेडिट, डेबिट कार्ड़, ई.वालेट को प्रोत्साहित किया जाए। सरकार इसे और प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है। जिससे आम आदमी को भी इसका पूरा-पूरा लाभ मिल सकें। इस छूट के माध्यम से सरकार कैशलैस व्यवस्था की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। केन्द्र सरकार ने इसी दिशा में 11 महत्वपूर्ण फैसले लिए। जो स्वागत योग्य हैं।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज