Welcome to CM Jayaram thakur in mandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम जयराम का हुआ जोरदार स्वागत

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2018 6:01 PM (IST)
सीएम जयराम का हुआ जोरदार स्वागत
मंडी। जयराम सरकार सीपीएस के पदों पर बीजेपी विधायकों की ताजपोशी कर सकती है। अगर सीएम जयराम ठाकुर की बातों पर ध्यान दें तो निकट भविष्य में ऐसा होने जा रहा है। सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मंडी पहुंचे जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि सीपीएस बनाने की संभावनाएं खुली है और इस पर भविष्य में ही विचार किया जाएगा। बुधवार को जयराम ठाकुर सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मंडी पहुंचे। मंडी जिला के प्रवेश द्वार सलापड़ में भारी संख्या में लोगों ने सीएम का जोरदार और भव्य स्वागत किया। स्वागत का यह सिलसिला मंडी जिला मुख्यालय तक जारी रहा। करीब चार दर्जन स्थानों पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर का स्वागत किया। यह पहला मौका था जब मंडी जिला को सीएम का पद मिला है और इस बात को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement